बिहार में जातिसूचक गाने को लेकर दो समूहों में झड़प-ग्राउंड रिपोर्ट
बिहार में जातिसूचक गाने को लेकर दो समूहों में झड़प-ग्राउंड रिपोर्ट
बिहार के वैशाली ज़िले में एक शादी समारोह तनाव का कारण बन गया.
बारात में डीजे पर बजे एक जातिवादी गीत की वजह से दूसरा जातीय समूह भड़क गया.
जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प भी हुई.
मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है लेकिन पुलिस ने एहतियातन दोनों पक्षों से बॉन्ड भरवाकर शांति कायम की.
रिपोर्ट: सीटू तिवारी
वीडियो जर्नलिस्ट: शाहनवाज़ अहमद
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



