जब अपने पार्टनर्स को लेकर दौड़े ये प्रतिभागी

वीडियो कैप्शन, जब अपने पार्टनर्स को लेकर दौड़े ये प्रतिभागी
जब अपने पार्टनर्स को लेकर दौड़े ये प्रतिभागी
प्रकाशित

अपने पार्टनर्स को लेकर दौड़ते नज़र आ रहे प्रतिभागियों का ये वीडियो वाइफ़ कैरिंग चैंपियनशिप्स का है.

ये प्रतियोगिता सेंट्रल फ़िनलैंड में आयोजित हुई थी. कुल 12 देशों के 60 कपल्स ने इसमें हिस्सा लिया था.

इसमें भाग लेने के लिए पत्नी का वज़न कम से कम 49 किलो होना ज़रूरी है. वज़न कम होने पर उन्हें एक्स्ट्रा वेट दिया जाता है.

कई प्रतिभागियों ने अपनी पत्नियों को कंधे पर लटका कर ये रेस पूरी की. कुछ कपल्स में से पत्नियां अपने पति को लेकर दौड़ीं.

कई अन्य जोड़ों के लिए ये रेस हाल में हुई अपनी शादी को सेलिब्रेट करने का तरीका था.

(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)