नेपाल में आई बाढ़ के बीच अब ज़िप लाइन बनी कई लोगों के लिए सहारा

वीडियो कैप्शन, नेपाल की बाढ़ के बाद फँसे हुए लोगों को निकालने और राहत सामग्री पहुँचाने के लिए एक अस्थायी ज़िप लाइन प्रणाली शुरू
नेपाल में आई बाढ़ के बीच अब ज़िप लाइन बनी कई लोगों के लिए सहारा
प्रकाशित

नेपाल के नुवाकोट जिले में त्रिशूली नदी पर बना पुल 26 अगस्त की बाढ़ में बह गया, जिससे नदी के दोनों किनारों के बीच संपर्क पूरी तरह टूट गया.

सड़क मार्ग बंद होने के बाद फँसे हुए लोगों को निकालने और राहत सामग्री पहुँचाने के लिए एक अस्थायी ज़िप लाइन प्रणाली शुरू की गई है.

छोटे केबिन जैसी इस व्यवस्था के जरिए रोज़ाना दोनों ओर से लगभग 100-100 लोगों को नदी पार कराया जा रहा है.

आपदा प्रबंधन की टीमें तेज़ बहाव और कठिन परिस्थितियों के बीच रस्सियाँ खींचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने में जुटी हुई हैं.

रिपोर्ट: राघवेंद्र राव

शूट एवं एडिट: प्रभात कुमार

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.