एफ़िल टावर में महिला कर्मचारियों को हटाने का मामला, सीईओ देंगे इस्तीफ़ा
एफ़िल टावर का संचालन करने वाली कंपनी एसईटीई के सीईओ पैट्रिक ब्रांको रुवो इस साल के अंत में अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगे.
उनका ये फ़ैसला उस घटना के बाद आया है, जब एक हिंदू संगठन के प्रतिनिधिमंडल के दौरे पर रहने के दौरान महिला कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल से हटाकर पुरुष कर्मचारियों से काम कराया गया. इस मामले में काफ़ी विवाद हुआ था.
एसईटीई ने एक बयान में बताया कि रुइवो 2018 से एफ़िल टावर के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत हैं, वो साल के अंत में अपनी ज़िम्मेदारी छोड़ देंगे.
कंपनी ने बताया कि आंतरिक जांच में पाया गया कि प्रतिनिधिमंडल के दौरे की व्यवस्था में 'परिचालन संबंधी ख़ामियां और कमियां' थीं. जांच के मुताबिक़, इन्हीं के चलते महिला कर्मचारियों को हटाने जैसी 'अस्वीकार्य स्थिति' पैदा हुई.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



