जिमी किमेल की टिप्पणी से मेलानिया ट्रंप हुईं नाराज़

वीडियो कैप्शन, जिमी किमेल की टिप्पणी से मेलानिया ट्रंप हुईं नाराज़
जिमी किमेल की टिप्पणी से मेलानिया ट्रंप हुईं नाराज़

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने कॉमेडियन और टीवी होस्ट जिमी किमेल की आलोचना की है.

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट डिनर से कुछ दिन पहले जिमी ने अपने एक शो में मेलानिया को 'एक्सपेक्टेंट विडो' बोला था.

फर्स्ट लेडी मेलानिया ने जिमी के इस कमेंट को 'नफ़रती और हिंसक' करार दिया और नेटवर्क एबीसी से उनके ख़िलाफ़ क़दम उठाने का आग्रह किया.

शनिवार की डिनर पार्टी में हमलावर ने गोलियां चला दी थीं. प्रशासन का कहना है कि उसके निशाने पर संभवत: ट्रंप सरकार के अधिकारी थे. जिम्मी का ये जोक गुरुवार को एयर हुआ था, क्योंकि उन्होंने इस डिनर का पैरोडी एडवांस में बनाया था.

किमेल ने कहा था, 'हमारी फर्स्ट लेडी मेलानिया यहां मौजूद हैं. मेलानिया की तरफ़ देखें, कितनी ख़ूबसूरत दिख रही हैं. मिसेज़ ट्रंप आपके पास एक्सपेक्टेंट विडो जैसा ग्लो है.

सोमवार को मेलानिया ने एक्स पर लिखा, 'किमेल जैसे लोगों को हर शाम हमारे घरों में घुसकर नफ़रत फैलाने का मौका नहीं मिलना चाहिए.' उन्होंने एबीसी से स्टैंड लेने का आग्रह किया.

डोनाल्ड ट्रंप भी जिमी से ख़ासे नाराज़ हैं. उन्होंने कहा कि डिज़्नी और एबीसी को तुरंत उन्हें फायर कर देना चाहिए.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)