तमिलनाडु का सीएम बनने के बाद क्या बोले जोसेफ़ विजय
तमिलनाडु का सीएम बनने के बाद क्या बोले जोसेफ़ विजय
तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली.
इसके साथ ही राज्य में लगभग छह दशकों से जारी दो प्रमुख द्रविड़ दलों डीएमके और एआईएडीएमके के बारी-बारी से सत्ता में आने का दौर समाप्त हो गया.
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रविवार को विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
शनिवार को को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 निर्वाचित विधायकों का समर्थन मिलने के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था.
विजय ने सुबह 10 बजे के बाद चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ ली. उनके साथ टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेताओं सहित नौ अन्य लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



