गुजरात: यहां समुद्र में जाकर मिलता है नदी का पानी

वीडियो कैप्शन, गुजरात: यहां समुद्र में जाकर मिलता है नदी का पानी
गुजरात: यहां समुद्र में जाकर मिलता है नदी का पानी
प्रकाशित

एक तरफ़ अरब सागर का चमकता हुआ सफ़ेद पानी है और दूसरी तरफ है नोली नदी का पानी जो गाद और कटाव की वजह से काला नज़र आ रहा है.

ये पानी गुजरात के मंगरोल में शेरियाज़ बारु में जाकर समुद्र के खारे पानी में मिलता है.

मंगरोल में बीते कुछ दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से नोली नदी में बाढ़ की स्थिति आ गई.

नदी का अतिरिक्त पानी समुद्र में आसानी से चला जाए, इसके लिए स्थानीय मछुआरों के समुदाय ने हाथों से ही रेत में एक रास्ता बना दिया.

इस रास्ते से जाते हुए पानी ने समुद्र में मिलने के लिए अपने आप ही आगे का रास्ता बना लिया. ये पल कैमरे में कैद हो गया.

अब इसे देखने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ लग रही है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)